Tuesday, August 18, 2015

तमिलनाडु जैन तीर्थ यात्रा

प्राचीन भारत वर्ष मे तमिलनाडु एक विशाल जैन समुदाय की उपस्थिति का गवाह रहा हैं | एक समय तमिलनाडु मे ७७ लाख जैन धर्मालंबी हुआ करते थे , जो की जिन धर्म का आगम अनुसार पालन करते थे | इसकी पुष्टि करते हैं तमिलनाडु के गॉव-गॉव मे बने प्राचीन जिन मंदिर , कुल १२३ प्राचीन दिगांबेर जैन मंदिर जैन तीर्थ संरक्षण कमिटी द्वारा चिन्हित किए गाएँ हैं|
कालांतर से यहाँ के दूसरे बहुत से प्राचीन जैन मंदिर अतिक्रमण का पात्र  हुए हैं , पर उनका निर्माण आदि देखकर ,उनके जिन मंदिर होने का निसकर्ष बहुत सरलता से निकाला जा सकता हैं |
इन मंदिर के पावन दर्शन हेतु और तमिलनाडु  मे छुपे हुए जैन इतिहास को खंगालने , जैन ग्रूप बंगलोर द्वारा की गयी दो यात्राओं से जो संपर्क / जानकारी प्राप्त हुई , उसका सन्छेप विवरण-

1. बंगलौर से अरिहंतगिरी (दूरी 250 किमी,)
पता: श्री अरिहंतगिरी क्षेत्र दिगंबर जैन मंदिर, गांव -तिरुमलाई, उप-जिला -पोलूर, जिला -तिरुवन्न्मलाई, तमिलनाडु 606,907
फोन नंबर (ओं): 04181-244,325, 244,433, 09345982671, 09750981008 (सुधर्म जैन), 09994489590 (पवन कुमार)

ऐतिहासिक विवरण और महत्व: थिरुमलाई भी अर्हथसुगिरी (अरिहंथगिरी) के रूप में जाना जाता है। पहाड़ी 140 कदम की सीडियाँ  है। भगवान नेमिनाथ की एक 18 फुट ऊंची मूर्ति पहाड़ी की चोटी पर प्रतिष्ठित है। अंतिम 'श्रुतकेवली' आचार्य भद्रबाहु और 8000 मुनि इस जगह पर रुके थे और ध्यान, स्वाध्याय, आदि से इस भूमि को पवित्र किया था | क्षेत्र पर बहुत पुरानी गुफा भी देखी जा सकता है | ताड़-पत्र पर लिखे 100 से अधिक ग्रंथ (धार्मिक पुस्तकों), यहाँ उपलब्ध हैं। एक गुरुकुल (हॉस्टल स्कूल) दिगंबर जैन ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है। गूगल मेप पर इस स्थान का पता लगाना सरल है। पहाड़ी पोलूर से पोलूर-अरणि रोड पर 10 किमी की यात्रा पर 6 किमी अंदर है।

क्षेत्र पर सुविधा : अरिहंतगिरी क्षेत्र पर धर्मशाला उपलब्ध है और १००+ व्यक्ति को समायोजित कर सकते हैं।

2. अरिहंतगिरी से पोनूर मलाई (दूरी 46 किमी)
(इस ४६ किमी के मार्ग पर आने वेल हर गॉव मैं न्यूनतम एक प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर हैं , इनही मे से कुछ गॉव कोलाथूर, सोलाई आरगाउर, अरियंपूंडी, देसुर, आगरकोरकोट्टई , ताचमबदी {08754547460} )

पता: 108 श्री कुन्द-कुन्द स्याद्वाद दिगंबर जैन ट्रस्ट, पोन्न्ुर हिल, वाड़वनक्कांबदी पोस्ट, तमिलनाडु - 604,505
फोन नंबर (ओं): 09344643926 (पंडित जी) , 09629701116 (श्री रंजीत कुमार)

ऐतिहासिक विवरण और महत्व: पोन्न्ुर हिल्स तपो भूमि निलयम तीर्थ क्षेत्र तमिलनाडु राज्य की तिरुवन्नामलाई जिले में स्थित प्राचीन क्षेत्र, यह क्षेत्र 2000 साल से अधिक प्राचीन है और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है। यह जगह महान और प्रतिभाशाली दिगंबर जैन 'आचार्य भगवत कुन्द-कुन्द देव' की तपो भूमि है।

क्षेत्र पर सुविधा : पोनूर मलाई रात्रि मे रुकने के लिए अच्छी जगह है, यह 108 श्री कुंड कुंड स्याद्वाद दिगंबर जैन ट्रस्ट की ध्ृमशाला सभी व्यवस्था उपलब्ध हैं, धर्मशाला मे 30-50 लोगों की क्षमता है। उत्तर भारतीय भोजन भी अग्रिम अनुरोध पर उपलब्ध हो सकता है।

नोट: पोन्न्ुर मलाई दिगंबर जैन ट्रस्ट के आस-पास विभिन्न गांवों बहुत से प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर हैं , विशेसकर कांचीपुरम  के निकटवर्ती  गांवों में मंदिरों के भव्य दर्शन के बिना यात्रा अधूरी हैं| पोन्न्ुर मलाई जैन ट्रस्ट कांचीपुरम और निकटवर्ती गॉव मे स्थित इन मंदिरों के दर्शन हेतु, गाइड भी उपलब्ध करते हैं |




3. पोन्न्ुर मलाई और कांचीपुरम मे स्थित मंदिरों और गॉव का विवरण

       सलूक्काई , श्री 1008 आदिनाथ भगवान (२५०० वर्ष प्राचीन धरोहर के सेवा मे हिन्दी जानने वाले पंडित जी श्री कीर्तिजी उपलब्ध हैं  )
       तिरुपारतीकुंद्रम, त्रियलोकनाथ जैन मंदिर (चूने से बने प्राचीन जिन बिम्ब , अनुमांता २००० वर्ष प्राचीन और औषधि से के हुए चित्रकारी मंदिर की छत पर जिसमे भगवान के पंचकाल्याणक और समोसरण का वर्णन हैं)
       तिरुपारत्तीकुनराम जैन मंदिर (कांचीपुरम, वेघावती नदी)
       जैन मंदिर एननयकरा स्ट्रीट
       वेंबक्कम, श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर
       तिृूपपानमूर प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर
       मगराल, श्री 1008 महावीर भगवान
       चेय्यर, जैन मंदिर (कोविल)
       अर्पक्कम, श्री 1008 आदिनाथ भगवान

4. पोन्न्ुर मलाई और मेल-चितमूर (दूरी 48 किमी)
पता: श्री 1008 पारसनाथ ढिगंबर जैन ट्रस्ट, मेल्सिटामूर, जिंजी तालुक, विल्लुपुरम जिला, तमिलनाडु - 604,206
फोन नंबर (ओं): ९४४३१५३७५३ (भट्तरक्क जी तमिल और अँग्रेज़ी भाषा जानते हैं) ,099430991800 (श्री इंद्र कुमार जैन, इन्हे केवल तमिल भासा आती है), 09488227748

क्षेत्र पर सुविधा :  मेल-चितमूर मॅट धर्मशाला / भोजनशाला सुविधा है। एक समय पर 30-40 लोगो को समायोजित किया जा सकता है। भोजनशाला केवल दक्षिण भारतीय भोजन की सेवा।

5. मेल चितमूर के पास जैन मंदिर 

       श्री 1008 आदिनाथ भगवान दिगंबर जैन मंदिर, विज़्ुककम
       श्री 1008 भगवान चंद्रपरभु दिगंबर जैन मंदिरपेरामान्दूर

नोट : उपलब्ध फोन नंबर ऑगस्ट २०१५ मे परीक्षित हैं , क्योंकि क्षेत्र पर मॅनेजर आदि, फोन नंबर बदल सकते हैं |